जरुरी जानकारी | फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों से पहले सेंसेक्स, निफ्टी में सतर्कता के साथ कारोबार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों से पहले कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार सुबह सतर्कता के साथ कारोबार देखने को मिला।

मुंबई, 17 मार्च अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों से पहले कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार सुबह सतर्कता के साथ कारोबार देखने को मिला।

बाजार की शुरुआत सपाट हुई, लेकिन थोड़े समय बाद सेंसेक्स तेजी के रुख के साथ 128.84 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 50,492.80 पर आ गया। इसी तरह शुरुआती कारोबार में व्यापक एनएसई निफ्टी 30.50 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 14,940.95 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एलएंडटी में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और एमएंडएम भी मुनाफे में थे।

दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, एनटीपीसी और नेस्ले इंडिया लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 31.12 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,363.96 पर और निफ्टी 19.05 अंक या 0.13 प्रतिशत फिसलकर 14,910.45 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 1,692.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशिया में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल के बाजारों गिरावट देखी गई।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 68.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट