जरुरी जानकारी | वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी मजबत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 60,000 के स्तर को पार कर गया।

मुंबई, 25 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 60,000 के स्तर को पार कर गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 249.58 अंक चढ़कर 60,081.24 पर पहुंच गया। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 80.75 अंक बढ़कर 17,811.50 पर था।

सेंसेक्स में मारुति, डॉ रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, नेस्ले, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार हरे रंग में कारोबार कर रहे थे।

हिंदू संवत वर्ष 2079 की शुरुआत के मौके पर सोमवार को एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 524.51 अंक या 0.88 प्रतिशत उछलकर 59,831.66 पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी 154.45 अंक या 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 17,730.75 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड