जरुरी जानकारी | मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में लिवाली के चलते मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 330 अंक से अधिक चढ़ गया वहीं निफ्टी में भी मजबूत बढ़त हुई।

मुंबई, 21 मार्च वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में लिवाली के चलते मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 330 अंक से अधिक चढ़ गया वहीं निफ्टी में भी मजबूत बढ़त हुई।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 334.32 अंक बढ़कर 57,963.27 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 94.9 अंक चढ़कर 17,083.30 अंक पर था।

सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व लाभ में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, पॉवर ग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी तथा टाटा मोटर्स नुकसान में थे।

एशिया में, हांगकांग और शंघाई के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को लाभ के साथ बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, सोमवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 360.95 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,628.95 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 111.65 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,000 अंक के नीचे 16,988.40 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.03 डॉलर प्रति बैरल पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 2,545.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें