जरुरी जानकारी | विदेशी कोषों की आवक के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज हुई।

मुंबई, आठ मई विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज हुई।

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के दोनों शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को समर्थन मिला।

शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 391.8 अंक की तेजी के साथ 61,446.09 पर था। एनएसई निफ्टी 107.3 अंक चढ़कर 18,176.30 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक प्रमुख लाभार्थी थे।

दूसरी ओर इंफोसिस में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में थे, जबकि जापान के निक्केई में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 777.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड