जरुरी जानकारी | वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई।

मुंबई, नौ मार्च वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 149.95 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 60,198.14 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 29.75 अंक या 0.17 प्रतिशत टूटकर 17,724.65 पर था।

सेंसेक्स में रिलायंस, टीसीएस और एचडीएफसी समेत 17 कंपनियों के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

अन्य एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। जापान के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि चीन के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

बुधवार को अमेरिकी बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला क्योंकि अमेरिका के केंद्रीय बैंक के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने कहा कि इस महीने के आखिर में ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी कितनी करनी है इस बारे में अभी निर्णय नहीं लिया गया है।

इससे पहले बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 123.63 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 60,348.09 पर बंद हुआ था। व्यापक एनएसई निफ्टी 42.95 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 17,754.40 पर बंद हुआ था।

विदेशी पोर्टफोलिया निवेशकों ने बुधवार को 3,671.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड