जरुरी जानकारी | मिलेजुले वैश्विक रूझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इससे पहले दो दिन तक शेयर बाजारों में तेजी का रुख था।

मुंबई, 28 दिसंबर वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इससे पहले दो दिन तक शेयर बाजारों में तेजी का रुख था।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 213.66 अंक गिरकर 60,713.77 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 63.95 अंक टूटकर 18,068.35 अंक पर था।

सेंसेक्स में इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, विप्रो, आईटीसी और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, टाइटन, पॉवर ग्रिड, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में बढ़त हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी। अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को नुकसान में बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स ने 361.01 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की और कारोबार के अंत में यह 60,927.43 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 117.70 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 18,132.30 अंक पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 84.44 डॉलर प्रति बैरल पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रुप से 867.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड