जरुरी जानकारी | उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। देश में कारोना वायरस संक्रमितों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने और उसका अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव रहा।

मुंबई, छह अप्रैल उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। देश में कारोना वायरस संक्रमितों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने और उसका अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव रहा।

बंबई शेयर बाजार के तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान करीब 646 अंकों का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 42.07 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 49,201.39 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.70 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की हल्की तेजी के साथ 14,683.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एशियन पेंट्स रहा। इसमें 4 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा सन फार्मा, एचयूएल, एचडीएफसी, डा. रेड्डीज, नेस्ले इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरह, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव रहा और शुरू में जो अच्छी तेजी थी, वह कायम नहीं रह पायी। इसका कारण देश भर में कोविड-19 मामलों में तेजी और उसके कारण विभिन्न राज्यों में पाबंदियों से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ना है।

उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना वायरस को फैलने से रोका नहीं जाता या उस पर काबू नहीं पाया जाता, निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी में तेजी रही।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी रही।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.43 प्रतिशत मजबूत होकर 63.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू