जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी मामूली लाभ के साथ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली लाभ के साथ बंद हुए।

मुंबई, 16 अप्रैल वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली लाभ के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 28.35 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,832.03 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.40 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,617.85 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, सनफार्मा, एचसीएल टेक और नेस्ले इंडिया के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टीसीएस, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक दिन में दो लाख से अधिक मामलों का आंकड़ा पार हो गया है। इससे निश्चित रूप से आमदनी की रफ्तार को कायम रख पाना मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार के टीकाकरण में तेजी के प्रयासों तथा महाराष्ट्र और दिल्ली में पूरी तरह लॉकडाउन नहीं लगाए जाने की वजह से शेयरों को कुछ राहत मिली है, लेकिन अन्य राज्यों द्वारा व्यापक आर्थिक अंकुश की संभावनाओं से निकट भविष्य में निवेशकों की धारणा प्रभावित हो सकती है।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

कारोबार के मध्य में यूरोपीय बाजार भी लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट