जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी नये साल के पहले दिन रिकार्ड ऊंचाई पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नये साल में बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है और बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को रिकार्ड ऊंचाई पर जबकि एनएसई निफ्टी पहली बार 14,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। आईटी, वाहन और दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी।

मुंबई, एक जनवरी नये साल में बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है और बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को रिकार्ड ऊंचाई पर जबकि एनएसई निफ्टी पहली बार 14,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। आईटी, वाहन और दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स लगातार पांचवें दिन रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 117.65 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,868.98 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

यह लगातार आठवां कारोबारी सत्र है जब सूचकांक मजबूत हुआ और 22 दिसंबर से इसमें करीब 5 प्रतिशत की तेजी आयी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.75 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 14,018.50 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान, निफ्टी 14,049.85 जबकि सेंसेक्स 47,980.36 की रिकार्ड ऊंचारई को छू गया था।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईटीसी में सर्वाधिक 2.32 प्रतिश्त की तेजी आयी। इसके अलावा टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में भी अच्छी तेजी रही।

टीसीएस ने कहा कि उसके निदेशक मंडल की आठ जनवरी को बैठक होगी जिसमें वित्तीय परिणाम को मंजूरी दी जाएगी और शेयरधारकों को तीसरा अंतरिम लाभांश दिये जाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस घोषणा के बाद कंपनी का शेयर 2.02 प्रतिशत मजबूत हुआ।

अन्य आईटी कंपनियों में टेक महिंद्रा 0.23 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.36 प्रतिश्त और एचसीएल टेक 0.43 प्रतिशत मजबूत हुए। डा. रेड्डीज, एल एंड टी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी तेजी रही।

दिसंबर में बिक्री अच्छी रहने से वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की बिक्री दिसंबर 20 प्रतिशत बढ़ी। कंपनी का शेयर 0.53 प्रतिशत जबकि बजाज ऑटो 1.03 प्रतिशत मजबूत हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.62 प्रतिशत की तेजी आयी।

हालांकि, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में मुनाफावसूली के कारण क्रमश: 1.36 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत की गिरावट आयी।

इस बीच, जीएसटी संग्रह दिसंबर में रिकार्ड 1.15 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने और अर्थव्यवस्था में तेजी को बताता है।

वर्ष 2020 में सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 15 प्रतिशत की तेजी आयी। सेंसेक्स 15.7 प्रतिशत जबकि निफ्टी 14.9 प्रतिश्त मजबूत हुआ।

शेयर बाजारों में तेजी का मुख्य कारण एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों) का पूंजी प्रवाह है। शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़े के अनुसार एफपीआई ने बृहस्पतिवार को 1,135.59 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

अमेरिकी शेयर बाजार भी बृहस्पतिवार को रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

पिछले साल एस एंड पी 500 सूचकांक 16.3 प्रतिशत, नैसदैक 43.6 प्रतिशत और डो जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 7.2 प्रतिशत मजबूत हुए।

शुक्रवार को नये साल के मौके पर ज्यादातर वैश्विक बाजार बंद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल