जरुरी जानकारी | वैश्विक बाजारों में जबर्दस्त बिकवाली से सेंसेक्स 1,416 अंक टूटा, निफ्टी 431 अंक फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के बीच स्थानीय बाजार भी बृहस्पतिवार को भारी नुकसान के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,400 अंक से अधिक टूट गया। बिकवाली के व्यापक रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 2.60 प्रतिशत से अधिक के नुकसान में रहे।

मुंबई, 19 मई वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के बीच स्थानीय बाजार भी बृहस्पतिवार को भारी नुकसान के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,400 अंक से अधिक टूट गया। बिकवाली के व्यापक रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 2.60 प्रतिशत से अधिक के नुकसान में रहे।

विदेशी निवेशकों की घरेलू बाजारों में लगातार निकासी से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,416.30 अंक यानी 2.61 प्रतिशत का गोता लगाकर 52,792.23 अंक पर आ गया। दिन में कारोबार के दौरान यह एक समय 1,539.02 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 52,669.51 तक आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 430.90 अंक यानी 2.65 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 15,809.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

वहीं, आईटीसी और डॉ रेड्डीज के शेयर इस दौरान लाभ के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन के शंघाई को छोड़कर हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की गिरावट में रहा।

यूरोपीय बाजार भी दोपहर के सत्र के दौरान गिरावट में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट आई थी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.29 प्रतिशत घटकर 107.7 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों का घरेलू बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। उन्होंने बुधवार को 1,254.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\