जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17,900 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक बाजारों के बीच और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के साथ सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की उछाल देखी गयी।

मुंबई, 27 सितंबर सकारात्मक वैश्विक बाजारों के बीच और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के साथ सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की उछाल देखी गयी।

60,339.28 के एक और उच्चतम स्तर को छूने के बाद, 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई लेकिन वह अब भी 245.62 अंक या 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,294.09 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 69.90 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,923.10 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में मारुति दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर रही और उसके बाद एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बजाज ऑटो, एमएंडएम, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक का स्थान रहा।

दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज और आईटीसी के शेयरों को नुकसान हुआ।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 163.11 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 60,048.47 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था जबकि निफ्टी भी 30.25 अंक या 0.17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,853.20 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजारों के आंकड़े के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को 442.49 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशिया के दूसरे शेयर बाजारों में शंघाई में शेयर मध्य सत्र के सौदों में एक प्रतिशत से अधिक गिर गए, जबकि टोक्यो, सियोल और हांगकांग के शेयर बाजार लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.18 प्रतिशत बढ़कर 78.14 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड