जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की उछाल, निफ्टी भी 18,240 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में व्यापक स्तर पर सकारात्मक रुख और एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टाइटन एवं बजाज ऑटो के शेयरों में तेजी के साथ सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक ऊपर चढ़ा।

मुंबई, 22 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में व्यापक स्तर पर सकारात्मक रुख और एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टाइटन एवं बजाज ऑटो के शेयरों में तेजी के साथ सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक ऊपर चढ़ा।

शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 207.09 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 61,130.59 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 65.65 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,243.75 पर था।

सेंसेक्स में एचडीएफसी लगभग दो प्रतिशत की तेजी के साथ शीर्ष पर था। इसके बाद टाइटन, पावरग्रिड, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों का स्थान रहा।

दूसरी ओर, एनटीपीसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयरों को नुकसान हुआ।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 336.46 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,923.50 पर और निफ्टी 88.50 अंक या 0.48 प्रतिशत गिरकर 18,178.10 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को 2,818.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग, टोक्यो, शंघाई और सियोल मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत गिरकर 84.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट