जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 488 अंक उछला, निफ्टी 17,800 के करीब बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स में बृस्पतिवार को 488 अंकों का उछाल आया। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच टाइटन, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी से बाजार को मजबूती मिली।

मुंबई, सात अक्टूबर बीएसई सेंसेक्स में बृस्पतिवार को 488 अंकों का उछाल आया। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच टाइटन, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी से बाजार को मजबूती मिली।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 488.210 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,677.83 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 144.35 अंक यानी 0.82 प्रतिशत उछलकर 17,790.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टाइटन रहा। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहें।

दूसरी तरफ डा. रेड्डीज, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और एचयूएल गिरावट वाले शेयरों में शामिल हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले तेजड़िये बाजार में हावी हुए। दोपहर कारोबार में वाहन सूचकांक 4.5 प्रतिशत चढ़ा। त्योहार शुरू होने के साथ कपड़ा, उपभोक्ता टिकाऊ और रियल एस्टेट क्षेत्र में गतिविधियों में तेज देखने को मिली।’’

शुक्रवार को तिमाही परिणाम की शुरूआत के साथ आईटी सूचकांक में तेजी रही।

आरबीआई शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, सोल और तोक्यो लाभ में रहें जबकि शंघाई बाजार अवकाश के कारण बंद रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत फिसलकर 80.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड