जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 467 अंक उछलकर रिकॉर्ड स्तर पर बंद, निफ्टी भी सर्वकालिक स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुए। इस दौरान बैंकिंग, वित्तीय और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में खासतौर से मजबूती रही।

मुंबई, 16 जून सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुए। इस दौरान बैंकिंग, वित्तीय और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में खासतौर से मजबूती रही।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आने और विदेशी निवेशकों की लिवाली कायम रहने से भी बाजार की धारणा को बल मिला।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 466.95 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 63,384.58 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में एक समय यह 602.73 अंक यानी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 63,520.36 पर भी पहुंच गया था।

दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 137.90 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 18,826 के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल और महिंद्रा एंड महिंद्रा में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

इसके उलट विप्रो, टीसीएस, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़कर बंद हुए।

यूरोपीय बाजार भी दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी रही थी।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के साथ ही बैंकिंग, फार्मा और उपभोक्ता शेयरों में मजबूत खरीदारी के चलते घरेलू बाजार में फिर से उछाल आया। अमेरिका में उम्मीद से बेहतर खुदरा बिक्री आंकड़े वहां के बाजारों की मजबूती दर्शाते हैं।''

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.62 फीसदी गिरकर 75.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,085.51 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी।

बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 310.88 अंक गिरकर 62,917.63 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 67.80 अंक की गिरावट के साथ 18,688.10 पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड