जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 418 अंक की छलांग के साथ छह माह के उच्चस्तर पर, निफ्टी 18,700 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों और घरेलू मोर्चे पर अनुकूल वृहद-आर्थिक आंकड़ों से उत्साहित निवेशकों के समर्थन से मंगलवार को मानक सूचकांक सेंसेक्स 418 अंक उछलकर छह माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया और निफ्टी भी 18,700 अंक से ऊपर बंद हुआ।

मुंबई, 13 जून वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों और घरेलू मोर्चे पर अनुकूल वृहद-आर्थिक आंकड़ों से उत्साहित निवेशकों के समर्थन से मंगलवार को मानक सूचकांक सेंसेक्स 418 अंक उछलकर छह माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया और निफ्टी भी 18,700 अंक से ऊपर बंद हुआ।

कारोबारियों के मुताबिक, दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में जोरदार लिवाली से भी शेयर बाजारों में तेजी का माहौल रहा।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 418.45 अंक यानी 0.67 प्रतिशत चढ़कर 63,143.16 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय इसमें 452.76 अंक का भी उछाल देखा गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 114.65 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,716.15 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजारों में तेजी का यह लगातार दूसरा दिन रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में से आईटीसी, टाइटन, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, नेस्ले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त में रहे।

दूसरी तरफ कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल और टाटा मोटर्स के शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा।

विश्लेषकों के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजार एक दिन पहले आए सकारात्मक वृहद-आर्थिक आंकड़ों से उत्साह में रहे। मई में खुदरा मुद्रास्फीति 25 महीनों के निचले स्तर 4.25 प्रतिशत पर आ गई है, जबकि अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन 4.2 प्रतिशत बढ़ा है। इन आंकड़ों से अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुआ।

यूरोप के अधिकांश बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले सोमवार को अमेरिकी बाजारों में भी बढ़त दर्ज की गई थी।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.55 प्रतिशत बढ़कर 72.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 626.62 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड