जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 1,335 अंक के उछाल के साथ फिर 60,000 अंक के पार, निफ्टी 383 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को जोरदार उछाल आया और बीएसई सेंसेक्स 1,300 अंक से अधिक चढ़कर फिर 60,000 अंक के स्तर के पार निकल गया। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय की घोषणा के बाद बैंक और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती आयी।

मुंबई, चार अप्रैल घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को जोरदार उछाल आया और बीएसई सेंसेक्स 1,300 अंक से अधिक चढ़कर फिर 60,000 अंक के स्तर के पार निकल गया। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय की घोषणा के बाद बैंक और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती आयी।

कारोबारियों के अनुसार, मजबूत वैश्विक रुख और कच्चे तेल के दाम में नरमी से भी घरेलू बाजार को समर्थन मिला।

विलय की खबर से एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक करीब 10 प्रतिशत मजबूत हुए।

देश की सबसे बड़ी आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड का देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक में विलय होगा। यह कंपनी इतिहास में बड़े विलय में से एक है। इस विलय से एक बड़ी बैंक इकाई अस्तित्व में आएगी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,335.05 अंक यानी 2.25 प्रतिशत उछलकर 60,611.74 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 382.95 अंक यानी 2.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,053.40 अंक पर बंद हुआ।

विलय की घोषणा के बाद एचडीएफसी बैंक का शेयर 9.97 प्रतिशत बढ़कर 1,656.45 रुपये और एचडीएफसी लि. का शेयर 9.30 उछलकर 2,678.90 रुपये पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के अन्य शेयरों में कोटक बैंक, एचयूएल, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा लाभ में रहे।

दूसरी तरफ टाइटन और इन्फोसिस में गिरावट रही।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे।

इस बीच, अंतररराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.05 प्रतिशत घटकर 103.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजारों में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,909.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू