जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की 1,148 अंक की लंबी छलांग, निफ्टी 15,200 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और सेंसेक्स 1,148 अंक की लंबी छलांग के साथ 51,000 अंक के स्तर को पार कर गया। वहीं निफ्टी 15,200 अंक के स्तर को लांघ गया। वित्तीय और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

मुंबई, तीन मार्च शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और सेंसेक्स 1,148 अंक की लंबी छलांग के साथ 51,000 अंक के स्तर को पार कर गया। वहीं निफ्टी 15,200 अंक के स्तर को लांघ गया। वित्तीय और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,147.76 अंक या 2.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,444.65 अंक पर बंद हुआ। यह दो फरवरी के बाद सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,243 अंक तक चढ़ गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 326.50 अंक या 2.19 प्रतिशत के लाभ से 15,245.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी तथा एक्सिस बैंक में अच्छा लाभ दर्ज हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 बढ़त में रहे।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,223.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य एशिया बाजार भी लाभ में रहे।

इस बीच, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 65 प्रतिशत के लाभ से 72.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ex-SDPO Gautam Kumar Case: किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के बारे में एक के बाद एक बड़े खुलासे, 'नौकरानी' पारो भी निकली करोड़पति, काम पर थार से आती-जाती थी

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी