जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी के बाद मुनाफा वसूली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले पांच कारोबारी सत्रों में तेजी के बाद बुधवार को बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में मुनाफा वसूली के चलते गिरावट हुई।

मुंबई, 30 दिसंबर प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले पांच कारोबारी सत्रों में तेजी के बाद बुधवार को बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में मुनाफा वसूली के चलते गिरावट हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ खुला लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और सूचकांक 102.99 अंक या 0.22 प्रतिशत घटकर 47,510.09 अंक पर आ गया।

इसी तरह 27.45 अंक या 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,905.15 पर था। निफ्टी 10.75 अंक बढ़कर 13,943.35 पर खुला था।

सेंसेक्स में भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख बैंकिंग शेयर लाल निशान में थे। इसके अलावा एचडीएफसी, रिलायंस, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो और सन फार्मा भी मुनाफा वसूली हुई।

सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को बैंकिंग और आईटी शेयरों में बढ़त के साथ लगातार पांचवे सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 2,349.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान