जरुरी जानकारी | इंफोसिस में भारी बिकवाली के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और इंफोसिस के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई।

मुंबई, 11 मार्च अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और इंफोसिस के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 346.23 अंक या 0.47 फीसदी गिरकर 73,768.94 पर आ गया। इंफोसिस का शेयर करीब 3.5 प्रतिशत टूट गया।

एनएसई निफ्टी 124.80 अंक या 0.56 फीसदी गिरकर 22,335.50 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक में उल्लेखनीय गिरावट हुई।

दूसरी ओर सन फार्मास्यूटिकल्स, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और टाइटन बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 69.28 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 485.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 263.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी