जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 15,800 से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक टूट गया।

मुंबई, 23 जुलाई विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक टूट गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक में पहले 150 अंकों से अधिक की तेजी देखी गई, हालांकि तुरंत बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 141.67 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,695.54 पर था।

दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 42.05 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 15,782 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एलएंडटी में हुई। इसके अलावा सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, टाइटन और मारुति में बढ़त हुई।

पिछले सत्र में, सेंसेक्स 638.70 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 52,837.21 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 191.95 अंक या 1.23 प्रतिशत बढ़कर 15,824.05 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 247.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 73.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड