जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 190 से ज्यादा अंक की गिरावट, निफ्टी 17,350 के नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में कमजोर धारणा के बीच और रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट के साथ सोमवार को सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 190 से ज्यादा अंक की गिरावट हुई।

मुंबई, 13 सितंबर एशियाई बाजारों में कमजोर धारणा के बीच और रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट के साथ सोमवार को सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 190 से ज्यादा अंक की गिरावट हुई।

सोमवार सुबह 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 193.16 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,111.91 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह शुरुआती सत्र में निफ्टी 37.90 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 17,331.35 पर आ गया।

सेंसेक्स में एचसीएल टेक को 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, टाइटन और इंडसइंड बैंक का स्थान रहा।

दूसरी ओर एचडीएफसी, भारती एयरटेल, मारुति, आईटीसी, कोटक बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी दर्ज की गयी।

बृहस्पतिवार को पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 54.81 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 58,305.07 पर बंद हुआ था जो उसका अब तक का उच्चतम स्तर है। वहीं एनएसई निफ्टी 15.75 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 17,369.25 पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के कारण बाजार बंद थे।

एशिया में, शंघाई, सियोल और हांगकांग के शेयर मध्य सत्र सौदों में नकारात्मक कारोबार कर रहे थे। टोक्यो के शेयर बाजार में गिरावट देखी गयी।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बृहस्पतिवार को 423.44 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की उछाल के साथ 73.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\