जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 427 अंक टूटकर रिकॉर्ड स्तर से नीचे फिसला, निफ्टी में भी 109 अंक की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को भारी बिकवाली का सिलसिला चला, जिससे बीएसई सेंसेक्स 426 अंक से अधिक टूटकर रिकॉर्ड स्तर से नीचे फिसल गया। हाल की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे धातु, वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे।

मुंबई, 10 जुलाई स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को भारी बिकवाली का सिलसिला चला, जिससे बीएसई सेंसेक्स 426 अंक से अधिक टूटकर रिकॉर्ड स्तर से नीचे फिसल गया। हाल की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे धातु, वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे।

कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका में नीतिगत दर में कटौती को लेकर अनिश्चितता से भी घरेलू बाजार प्रभावित हुआ।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 426.87 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,924.77 अंक पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में यह 129.72 अंक की बढ़त के साथ अपने अबतक के उच्चतम स्तर 80,481.36 अंक पर पहुंच गया था। वहीं बाद में यह 915.88 अंक का गोता लगाकर 79,435.76 अंक पर आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 108.75 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,324.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा छह प्रतिशत नीचे आ गया। कंपनी ने मांग को गति देने के लिए एसयूवी एक्सयूवी700 मॉडल के कुछ संस्करणों के दाम घटाये हैं।

इसके अलावा टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, पावरग्रिड, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे।

यूरोप के बाजारों में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत चढ़कर 84.86 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 314.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 391.26 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 80,351.64 अंक पर और एनएसई निफ्टी 112.65 अंक की बढ़त के साथ 24,433.20 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट