जरुरी जानकारी | बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 396 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,000 अंक से फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान से मंगलवार को सेंसेक्स 396 अंक की डुबकी लगा गया।

मुंबई, 16 नवंबर वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान से मंगलवार को सेंसेक्स 396 अंक की डुबकी लगा गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 396.34 अंक या 0.65 प्रतिशत के नुकसान से 60,322.37 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,802.79 अंक के उच्चस्तर तक गया। इसने 60,199.56 अंक का निचला स्तर भी छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110.25 अंक या 0.61 प्रतिशत के नुकसान से 18,000 अंक से नीचे 17,999.20 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 37 शेयर नुकसान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक 2.51 प्रतिशत टूट गया। एसबीआई में 2.31 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.2 प्रतिशत, एनटीपीसी में 2.08 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक में 1.8 प्रतिशत का नुकसान रहा।

इसके अलावा सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी नीचे आए।

वहीं दूसरी ओर मारुति का शेयर सात प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.44 प्रतिशत का लाभ रहा। टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और बजाज फिनसर्व के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार लाभ और हानि के बीच कारोबार करने के बाद अंतत: नुकसान के साथ बंद हुए। बैंकिंग और फार्मा कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। रिजर्व बैंक ने कहा है कि शेयर बाजार का मूल्यांकन बढ़ा हुआ है, जिससे दबाव और बढ़ गया।’’

आशिक ब्रोकिंग के खुदरा शोध प्रमुख अरितीज मालाकार ने कहा कि रिजर्व बैंक और अन्य वैश्विक ब्रोकरेज कंपनियां भारतीय शेयर बाजारों में अधिक मूल्यांकन को लेकर सतर्क हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘आज बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा। मुद्रास्फीतिक दबाव की वजह से कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं जिसका असर मांग पर पड़ेगा।’’

बीएसई मिडकैप 0.22 प्रतिशत नीचे आया, जबकि स्मॉलकैप में 0.18 प्रतिशत का लाभ रहा।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा। हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ के साथ बंद हुए।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 74.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी