जरुरी जानकारी | चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,500 अंक से नीचे फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। चौतरफा बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 930 अंक से अधिक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी में भी बड़ी गिरावट आई।

मुंबई, 22 अक्टूबर स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। चौतरफा बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 930 अंक से अधिक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी में भी बड़ी गिरावट आई।

कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों में नरमी से घरेलू बाजार प्रभावित हुआ। इसके अलावा, कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों से भी धारणा प्रभावित हुई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 930.55 अंक यानी 1.15 प्रतिशत का गोता लगाकर 80,220.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,001.74 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 309 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,472.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और रिलायंस में प्रमुख रूप से गिरावट आई।

इसके रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले और इन्फोसिस के शेयर लाभ में रहे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,261.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,225.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वाहन बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंदै की भारतीय इकाई हुंदै मोटर इंडिया लि. की शेयर बाजार में शुरुआत फीकी रही। कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य 1,960 रुपये के मुकाबले सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को नुकसान में रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 73.48 अंक नीचे आया था जबकि निफ्टी में 72.95 अंक की गिरावट आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस