जरुरी जानकारी | विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी, कमजोर वैश्विक रुख से सेंसेक्स 451 अंक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स लगभग 451 अंक लुढ़क गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी, वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

मुंबई, 30 दिसंबर स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स लगभग 451 अंक लुढ़क गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी, वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 450.94 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,248.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 621.94 अंक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 168.50 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,644.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में जोमैटो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,323.29 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

एशिया के अन्य बाजारों दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नुकसान में रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.13 डॉलर प्रति बैरल रहा।

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 226.59 अंक और एनएसई निफ्टी 63.20 अंक की बढ़त में रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी