जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 164 अंक टूटा, निफ्टी 15,700 के नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स में बृहस्पतिवर को 164 अंक की गिरावट आयी। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सेंसेक्स में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

मुंबई, एक जुलाई बीएसई सेंसेक्स में बृहस्पतिवर को 164 अंक की गिरावट आयी। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सेंसेक्स में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 164.11 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,318.60 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 41.50 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 15,680 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व को सर्वाधिक 2 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडसइंड बैंक में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, डा. रेड्डीज, बजाज ऑटो, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार सीमित दायरे में रहा। वाहन, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों और दवा कंपनियों में तेजी के असर को वित्तीय और आईटी खंड में मुनाफावसूली ने कमजोर किया।’’

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख का भी निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सोल और तोक्यो नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\