जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 440 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 15,000 अंक से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में बिकवाली के जोर पकड़ने से 440 अंक से अधिक नीचे आ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15,000 अंक से नीचे चला गया। अन्य एशियाई बाजारों में भी कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

मुंबई, पांच मार्च बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में बिकवाली के जोर पकड़ने से 440 अंक से अधिक नीचे आ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15,000 अंक से नीचे चला गया। अन्य एशियाई बाजारों में भी कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

बाजार जानकारों का कहना है कि अमेरिका में बॉंड बाजार में लगातार उठापटक जारी रहने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक कारोबार की शुरुआत में 440.09 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,405.99 अंक तक नीचे आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक इस दौरान 124.75 अंक यानी 0.83 प्रतिशत गिरकर 14,958 अंक रह गया।

इस दौरान सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और एचडीएफसी के शेयरों में तीन प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 21 शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

एशिया के अन्य शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार गिरावट का रुख रहा। वॉल स्ट्रीट में बॉंड बाजार में बढ़ते प्रतिफल को लेकर निवेशकों में चिंता बढ़ी है। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी बाजार में बॉंड में मंदी लाने वालों और इक्विटी के तेजड़ियों के बीच खींचतान जारी है। इसके चलते नास्डैक बाजार रिकार्ड ऊंचाई से 10 प्रतिशत नीचे आ गया।

इधर, घरेलू बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को बाजार में बिकवाली की। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 598.57 अंक यानी 1.16 प्रतिशत और निफ्टी में 164.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट रही। एक्सचेंज के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने इस दौरान बाजार में 223.11 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

बहरहाल, वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.77 प्रतिशत ऊंचा रहकर 64.32 डालर प्रति बैरल पर बोला जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू