जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 185 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 15,400 से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच एचडीएफसी, इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 185 अंक से अधिक गिर गया।

मुंबई, 31 मई एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच एचडीएफसी, इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 185 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 189.52 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,233.36 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 43.20 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरकर 15,392.45 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक पांच प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एनटीपीसी और एचसीएल टेक भी घाटे में थे।

दूसरी ओर आईटीसी, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 307.66 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 51,422.88 पर और निफ्टी 97.80 अंक या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 15,435.65 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 913.59 करोड़ के शेयर खरीदे।

इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत बढ़कर 69.00 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई