जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,650 अंक से नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख में हुई लेकिन बाजार इस बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और जल्द ही गिरावट में चला गया। सूचकांक में शामिल प्रमुख शेयरों एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयरों में गिरावट से सूचकांक 150 अंक से अधिक गिर गया।

मुंबई, 14 मई शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख में हुई लेकिन बाजार इस बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और जल्द ही गिरावट में चला गया। सूचकांक में शामिल प्रमुख शेयरों एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयरों में गिरावट से सूचकांक 150 अंक से अधिक गिर गया।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30- शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 158.99 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 48,531.81 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 59.50 अंक यानी 0.40 प्रतिशत गिरकर 14,637 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा में सबसे ज्यादा गिरावट में रहा, वहीं ओएनजीसी, बजाज आटो, मारुति, टीसीएस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट रही।

इसके विपरीत एशियन पेंट्स, डा. रेड्डीज लैब, टीसीएस, सन फर्मा और हिन्दुस्तान युनिलीवर के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

इससे पहले बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स 471.01 अंक यानी 0.96 प्रतिशत गिरकर 48,690.80 अंक और एनएसई का निफ्टी 154.25 अंक यानी 1.04 प्रतिशत गिरकर 14,696.50 अंक पर बंद हुआ था।

शेयर बाजारों के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार में 1,260.59 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध बिकवाली की।

घरेलू शेयर बाजार बृहस्पतिवार को ईद-उल- फितर के मौके पर बंद रहे।

जियोजित फाइनेंसियल सविर्सिज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘अमेरिका में अप्रैल के मुद्रास्फीति के आंकड़े 4.2 प्रतिशत पर उम्मीद से ज्यादा ऊंचे आने से अमेरिकी बाजारों में बिकवाली का जोर रहा। डाउ जोंस और नास्डैक में बुधवार को 2.7 प्रतिशत तक की गिरावट रही।’’

घरेलू बाजारों में कोविड-19 के आंकड़े अभी भी ऊंचे बने हुये हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस स्थिति के चलते चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के कंपनी परिणाम नीचे रह सकते हैं।

एशिया के अन्य बाजारों की यदि बात की जाये तो शंघाई, हांग कांग, टोक्यो और सोल के बाजारों में मघ्यान्ह तक सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का दाम 0.42 प्रतिशत घटकर 66.77 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई