जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के बीच रिलायंस के शेयर में बड़ी गिरावट से सेंसेक्स 215 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दरों को यथावत रखने के साथ अपने नरम रुख को कायम रखने की

मुंबई, छह अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दरों को यथावत रखने के साथ अपने नरम रुख को कायम रखने की

घोषणा के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 215 अंक टूट गया। उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस-फ्यूचर समूह के सौदे में अमेजन के पक्ष में फैसला सुनाया है। इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। साथ ही एचडीएफसी तथा एसबीआई के शेयर भी नुकसान में रहे, जिससे बाजार धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 215.12 अंक या 0.39 प्रतिशत के नुकसान से 54,277.72 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.40 अंक या 0.35 प्रतिशत टूटकर 16,238.20 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक 2.07 प्रतिशत टूट गया। उच्चतम न्यायालय द्वारा रिलायंस-फ्यूचर समूह के सौदे को लेकर अमेजन के पक्ष में निर्णय से रिलायंस इंडस्ट्रीज में बड़ी गिरावट आई।

अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, टाटा स्टील, एचडीएफसी, एलएंडटी तथा एक्सिस बैंक के शेयर भी 1.70 प्रतिशत तक टूट गए।

वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, मारुति, एनटीपीसी तथा बजाज ऑटो के शेयर 3.11 प्रतिशत तक चढ़ गए।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 1,690.88 अंक या 3.21 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं निफ्टी 475.15 अंक या 3.01 प्रतिशत के लाभ में रहा है।

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को उम्मीद के अनुरूप नीतिगत दरों को रिकॉर्ड निचले स्तर पर कायम रखा।

छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने सर्वसम्मति से रेपो दर को चार प्रतिशत पर कायम रखने का निर्णय लिया।

कोविड-19 की दूसरी लहर का असर कम होने के बीच रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को 9.5 प्रतिशत पर कायम रखा है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने अपने खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को 5.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.7 प्रतिशत कर दिया है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘स्थिर रुख के साथ खुलने के साथ रिजर्व बैंक की मौद्रिक घोषणा के बाद बाजार नकारात्मक दायरे में चले गए। एशियाई बाजारों के नकारात्मक रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई।’’

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू बाजार सीमित दायरे में ऊपर-नीचे हुए। लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज में बड़ी गिरावट की वजह से बाजार नीचे आ गए।

उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के नतीजे उम्मीद के अनुरूप रहे।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 0.28 प्रतिशत तक चढ़ गए।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और द. कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। हालांकि, जापान के निक्की में लाभ रहा।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 74.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 719.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड