जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 384 अंक टूटा, निफ्टी 140 अंक के नुकसान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 384 अंक टूट गया। शेयरों का मूल्यांकन ऊंचा होने को लेकर चिंता के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

मुंबई, सात मई स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 384 अंक टूट गया। शेयरों का मूल्यांकन ऊंचा होने को लेकर चिंता के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त को गंवा दिया और अंत में यह 383.69 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,511.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 636.28 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 140.20 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,302.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में टेक महिंद्रा, नेस्ले, आईटीसी, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं।

असीत सी मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स लि. में सहायक उपाध्यक्ष हृषिकेश येदवे (तकनीकी और डेरिवेटिव्स रिसर्च) ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। हालांकि, कुछ उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में बड़े स्तर पर मुनाफावसूली देखने को मिली।’’

अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.90 प्रतिशत तथा स्मॉलकैप सूचकांक 1.65 प्रतिशत नीचे आया।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट सोमवार को लाभ में रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत मजबूत होकर 83.51 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 3,668.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 17.39 अंक की मामूली बढ़त में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 33.15 अंक की गिरावट दर्ज हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड