जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल में बिकवाली से सेंसेक्स 354 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 354 अंक के नुकसान में रहा। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और मारुति में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

मुंबई, पांच फरवरी घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 354 अंक के नुकसान में रहा। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और मारुति में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

कारोबार समाप्त होने से पहले बिकवाली से तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 354.21 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,731.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 72,385.93 अंक तक गया और नीचे में 71,602.14 अंक तक आया।

पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.10 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,771.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, मारुति, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ टाटा मोटर्स का शेयर छह प्रतिशत उछल गया। कंपनी के शुक्रवार को जारी तिमाही परिणाम के बाद उसका शेयर चढ़ा है। कंपनी का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में दोगुना उछलकर 7,100 करोड़ रुपये रहा।

लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में सन फार्मा, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.92 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 70.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स शुक्रवार को 440.33 अंक और निफ्टी 156.35 अंक चढ़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\