जरुरी जानकारी | मुनाफावसूली से सेंसेक्स 35 अंक टूटा, निफ्टी में भी मामूली गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को मामूली गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 35 अंक टूटकर बंद हुआ। शेयरों के अधिक भाव को लेकर चिंता के बीच चुनिंदा बैंकों और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार मामूली नुकसान में रहा।

मुंबई, दो जुलाई स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को मामूली गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 35 अंक टूटकर बंद हुआ। शेयरों के अधिक भाव को लेकर चिंता के बीच चुनिंदा बैंकों और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार मामूली नुकसान में रहा।

कारोबार के दौरान दोनों मानक सूचकांक...सेंसेक्स और निफ्टी...रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये थे लेकिन बाद में ये गिरावट के साथ बंद हुए।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 34.74 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,441.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 379.68 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 79,855.87 अंक तक चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.10 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,123.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 94.4 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 24,236.35 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को लाभ में रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.17 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 426.03 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 443.46 अंक की बढ़त के साथ अपने अबतक के उच्चतम स्तर 79,476.19 अंक पर और एनएसई निफ्टी 131.35 अंक की बढ़त के साथ नये शिखर 24,141.95 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी