जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 217 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।

मुंबई, सात नवंबर एशियाई बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 216.73 अंक टूटकर 64,741.96 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63.05 अंक के नुकसान से 19,348.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एलएंडटी में गिरावट थी।

वहीं बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा के शेयर लाभ में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को मामूली लाभ के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 549.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त