जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 192 अंक टूटा, निफ्टी 15,850 के नीचे फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों के बाहर जाने और एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 192 अंक से अधिक टूट गया।

मुंबई, 26 जुलाई विदेशी कोषों के बाहर जाने और एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 192 अंक से अधिक टूट गया।

बाद में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक ने नुकसान की कुछ भरपाई की और खबर लिखे जाने तक 54.98 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 52,920.82 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 11.55 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 15,844.50 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा मारुति, एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर आईटीसी, टाइटन, इंफोसिस, सन फार्मा, एनटीपीसी और टाटा स्टील को फायदा हुआ।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 138.59 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 52,975.80 पर और निफ्टी 32 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 15,856.0 पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट