जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 112.13 अंक गिरा; निफ्टी 35.95 अंक गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी फंडों के निरंतर बहिर्वाह के बीच प्रमुख कंपनियों इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयर गिरने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक गिर गया।

मुंबई, 18 नवंबर वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी फंडों के निरंतर बहिर्वाह के बीच प्रमुख कंपनियों इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयर गिरने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक गिर गया।

सकारात्मक नोट पर खुलने के बावजूद, 30-शेयर वाला सूचकांक 112.13 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,896.20 पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 35.95 अंक या 0.20 फीसदी गिरकर 17,862.70 पर आ गया।

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम के शेयर सबसे अधिक गिरे, जिसके शेयर में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई, इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, मारुति, बजाज ऑटो और टीसीएस के भी शेयर गिरे।

दूसरी ओर, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर ऊपर चढ़े।

पिछले सत्र में, सेंसेक्स 314.04 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,008.33 पर बंद हुआ था, और निफ्टी 100.55 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 17,898.65 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 344.35 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

एशिया में अन्य जगहों की बात करें तो, शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल के शेयर बाजार मध्य सत्र में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत गिरकर 79.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)