जरुरी जानकारी | रिलायंस, एचडीएफसी में बिकवाली से सेंसेक्स 873 अंक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 873 अंक का गोता लगा गया। एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट से बाजार नुकसान में रहा।

मुंबई, 20 मई स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 873 अंक का गोता लगा गया। एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट से बाजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 872.98 अंक यानी 1.06 प्रतिशत लुढ़क कर 81,186.44 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 905.72 अंक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 261.55 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,683.90 अंक पर बंद हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अधिक स्पष्टता की जरूरत है। इस बीच, उन्होंने मुनाफावसूली का विकल्प चुना।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) में सबसे अधिक 4.10 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

एचडीएफसी बैंक में 1.26 प्रतिशत और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.13 प्रतिशत की गिरावट आई।

दूसरी तरफ, टाटा स्टील, इन्फोसिस और आईटीसी लाभ् में रहे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘प्रमुख सकारात्मक संकेतकों के अभाव और अमेरिकी राजकोषीय स्थिरता पर मौजूदा अनिश्चितता के साथ, निवेशकों ने मुनाफावसूली का विकल्प चुना और सतर्क रुख अपनाया। निवेशकों को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अधिक स्पष्टता की प्रतीक्षा है और इस बीच उन्होंने बिकवाली को तरजीह दी।’’

उन्होंने कहा कि वर्तमान में शेयरों का मूल्यांकन ऊंचा होने तथा व्यापार समझौते में देरी से अल्पकाल में बाजार में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी का रुख रहा। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत टूटकर 65.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 525.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 271.17 अंक नुकसान में रहा था जबकि निफ्टी में 74.35 अंक की गिरावट आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट