जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 871 अंक लुढ़का, निफ्टी 14,650 अंक से नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के संक्रमितों की बढ़ती संख्या और इससे आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर चिंता के बीच शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार गिरावट आयी। बीएसई सेंसेक्स 871 अंक लुढ़क गया वहीं एनएसई निफ्टी में 229 अंक से अधिक की गिरावट आ गई।

मुंबई, पांच अप्रैल कोरोना वायरस के संक्रमितों की बढ़ती संख्या और इससे आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर चिंता के बीच शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार गिरावट आयी। बीएसई सेंसेक्स 871 अंक लुढ़क गया वहीं एनएसई निफ्टी में 229 अंक से अधिक की गिरावट आ गई।

वित्तीय कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 870.51 अंक यानी 1.74 अंक टूटकर 49,159.32 पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 229.55 अंक यानी 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,637.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट बजाज फाइनेंस में रही। इसमें करीब 6 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो तथा आईसीआईसीआई बैंक में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ जिन शेयरों में तेजी रही, उनमें एचसीएल टेक, टीसीएस और इन्फोसिस शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘देश में कोविड-19 के मामले अनुमान के मुकाबले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे आर्थिक पुनरूद्धार की गति प्रभावित होने का अंदेशा है। इसके कारण बाजार में आज बड़ी बिकवाली देखी गयी। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनियों की आय में गिरावट की आशंका के मद्देनजर शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन ने भी चिंता को बढ़ाया है।’’

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का निर्णय और चौथी तिमाही के कंपनियों के परिणाम बाजार की दिशा को तय करेंगे।

एमपीसी नई मौद्रिक नीति की घोषणा सात अप्रैल को करेगी।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए। चीन में शंघाई, हांगकांग और आस्ट्रेलिया के बाजार अवकाश के कारण बंद रहे।

यूरोप के शेयर बाजार भी सोमवार को बंद रहे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट