जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 379 अंक लुढ़का, निफ्टी 15,200 के नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में गिरावट के साथ बीएसई सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को 379 अंक की गिरावट आयी।

मुंबई, 18 फरवरी वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में गिरावट के साथ बीएसई सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को 379 अंक की गिरावट आयी।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 379.14 अंक यानी 0.73 प्रतिशत टूटकर 51,324.69 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.95 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,118.95 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस रही। इसमें 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। इसके अलावा कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ ओएनजीसी को सर्वाधिक 8 प्रतिशत का लाभ हुआ। इसके अलावा लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

विश्लेषकों के अनुसार निजी बैंकों, वाहन और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से इन वर्गों के सूचकांक नीचे आये।

आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि भारतीय बाजार शुरूआती लाभ को बरकरार नहीं रख पाये और कमजोर वैश्विक रुख के बीच बिकवाली दबाव के कारण दोपहर कारोबार में इसमें गिरावट आने लगी। निवेशकों को आर्थिक आंकड़े का इंतजार है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स बढ़त में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहे।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट रही।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट