जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुख के साथ सेंसेक्स 341 अंक लुढ़का, निफ्टी 14,900 के नीचे बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लग गया और सेंसेक्स 341 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक बैंक और टीसीएस जैसी सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया।

मुंबई, 11 मई शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लग गया और सेंसेक्स 341 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक बैंक और टीसीएस जैसी सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 340.60 अंक यानी 0.69 प्रतिशत घटकर 49,161.81 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.60 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,850.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक 3 प्रतिशत का नुकसान कोटक बैंक को हुआ। इसके अलावा एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, एचयूएल और टाइटन आदि शेयरों में गिरावट रही।

दूसरी तरफ, एनटीपीसी, ओएनजीसी, पावरग्रिड, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एसबीआई लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और बिकवाली दबाव से मानक सूचकांक नीचे आये।

उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न देशों में जिंसों के दाम तेजी से बढ़ने के बाद महंगाई बढ़ने को लेकर चिंता के बीच एशियाई बाजारों में गिरावट रही। इसके अलावा चीन में मुद्रास्फीति आंकड़ा भी धारणा को प्रभावित कर रहा है...।’’

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, टोक्यो और सोल में गिरावट रही जबकि शंघाई बाजार लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट