जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 291 अंक लुढ़का, निफ्टी 15,100 अंक से नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बंबई शेयर बाजार (बीएसई) सेंसेक्स बुधवार को 291 अंक लुढ़क गया। वैश्विक बाजारों में गिरावट के रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में नुकसान से बाजार नीचे आया।

मुंबई, 19 मई बंबई शेयर बाजार (बीएसई) सेंसेक्स बुधवार को 291 अंक लुढ़क गया। वैश्विक बाजारों में गिरावट के रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में नुकसान से बाजार नीचे आया।

विश्लेषकों के अनुसार ऊंचे मूल्य पर मुनाफावसूली से भी बाजार में गिरावट आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 290.69 अंक यानी 0.58 प्रतिशत टूटकर 49,902.64 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 77.95 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,030.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक करीब 2 प्रतिशत की गिरावट बजाज फिनसर्व में आयी। इसके अलावा एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक बैंक में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक आदि शेयर लाभ में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि पिछले दो दिन की तेजी के बाद आज बाजार में सुधार आया है।

उन्होंने कहा कि बाजार में मुनाफावसूली साफ दिख रही है। औषधि, रियल्टी और आईटी को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख समूह सूचकांकों में गिरावट रही।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और तोक्यो नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.36 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड