जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक गिरा, निफ्टी 15,100 से नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में नुकसान के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक गिर गया।

मुंबई, 19 मई वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में नुकसान के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक गिर गया।

हालांकि, बाजार कारोबार के पहले आधे घंटे में सपाट रहा और खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 6.73 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 50,200.06 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 1.50 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 15,109.60 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई। इसके अलावा ओएनजीसी, कोटक बैंक, आईटीसी, एचयूएल और एचडीएफसी बैंक भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर पावरग्रिड, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया और एनटीपीसी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 612.60 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 50,193.33 पर बंद हुआ था और निफ्टी 184.95 अंक या 1.24 अंक बढ़कर 15,108.10 पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 67.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई