जरुरी जानकारी | चार दिनों से जारी तेजी थमी, उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 53 अंक गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बैंक और ऊर्जा शेयरों में मुनाफावसूली के कारण स्थानीय शेयर बाजार में चार दिनों से जारी तेजी मंगलवार को थम गई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मानक सूचकांक सेंसेक्स 53 अंक गिरकर बंद हुआ जबकि निफ्टी लगभग स्थिर रहा।

मुंबई, 10 जून मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बैंक और ऊर्जा शेयरों में मुनाफावसूली के कारण स्थानीय शेयर बाजार में चार दिनों से जारी तेजी मंगलवार को थम गई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मानक सूचकांक सेंसेक्स 53 अंक गिरकर बंद हुआ जबकि निफ्टी लगभग स्थिर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 53.49 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,391.72 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 15 लाभ में रहे और एक अपरिवर्तित रहा।

सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और सुबह के कारोबार में 235.58 अंक चढ़कर 82,680.79 पर पहुंच गया था। लेकिन दोपहर के सत्र में दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में मुनाफावसूली होने के कारण यह अपनी बढ़त गंवा बैठा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी महज 1.05 अंक की बढ़त के साथ 25,104.25 पर बंद हुआ।

पिछले चार कारोबारी सत्रों में निफ्टी ने 560 अंक यानी 2.27 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई जबकि सेंसेक्स 1,707.7 अंक यानी 2.11 प्रतिशत चढ़ा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, "बाजार में सुस्ती रही और यह लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच निवेशक थोड़े सतर्क बने हुए हैं और सूचकांक के दिग्गजों के बीच अलग-अलग रुझान समग्र धारणा को प्रभावित कर रहे हैं।"

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में गिरावट आई।

दूसरी तरफ, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक लंदन में आयोजित अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच, म्यूचुअल फंड निकाय एम्फी के आंकड़ों से पता चला है कि मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध प्रवाह 21.66 प्रतिशत घटकर 19,013.12 करोड़ रुपये पर आ गया, जो 12 महीने का सबसे निचला स्तर है। इक्विटी फंड में निवेश घटने का यह लगातार पांचवां महीना रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,992.87 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग मामूली रूप से गिरकर बंद हुए।

यूरोपीय बाजार मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अधिकांश अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत चढ़कर 67.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट