जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंक शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 632 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,000 से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 632 अंक लुढ़क गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की शेयर बाजार से पूंजी निकासी जारी रहने और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा।

मुंबई, 10 जनवरी घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 632 अंक लुढ़क गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की शेयर बाजार से पूंजी निकासी जारी रहने और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 631.83 अंक यानी 1.04 प्रतिशत लुढ़ककर 60,115.48 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 808.93 अंक तक नीचे आ गया था।

पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 187.05 अंक टूटकर 17,914.15 अंक पर बंद हुआ।

कोटक सिक्योरिटीज लि. के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘स्थानीय निवेशकों ने वैश्विक रुख का अनुकरण किया है। यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में गिरावट से घरेलू शेयर बाजार नीचे आया और एनएसई निफ्टी महत्वपूर्ण 18,000 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ। कारोबारी धारणा कमजोर रही और कमजोर वैश्विक कारकों ने निवेशकों को नियमित अंतराल पर मुनाफावसूली के लिये प्रेरित किया।’’

सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी लि., एनटीपीसी, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में प्रमुख रूप से गिरावट रही।

दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनीलिवर, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक लाभ में रहे।

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का शेयर 1.05 प्रतिशत नीचे आया। हालांकि, कंपनी का लाभ दिसंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 10,846 करोड़ रुपये रहा। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यह बाजार की उम्मीद के अनुरूप नहीं है।

मेहता इक्विटीज लि. के शोध विश्लेषक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) पी तपसे ने कहा कि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के संबोधन से पहले बाजार में गिरावट रही और निफ्टी 18,100 अंक के स्तर से नीचे आया।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजारों में सोमवार को मिला-जुला रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 203.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट