जरुरी जानकारी | उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 40 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 40 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच आईटी तथा वाहन शेयरों में बिकवाली से जो नुकसान हुआ, बैंक तथा पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में तेजी ने उसकी भरपाई कर दी।

मुंबई, 28 मार्च उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 40 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच आईटी तथा वाहन शेयरों में बिकवाली से जो नुकसान हुआ, बैंक तथा पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में तेजी ने उसकी भरपाई कर दी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 40.14 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,613.72 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक मजबूत खुला और एक समय 295.59 अंक तक चढ़ गया था। लेकिन बाजार इस बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया।

सेंसेक्स के 19 शेयर नुकसान में जबकि 11 लाभ में रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 34 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,951.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 17,061.75 से 16,913.75 अंक के दायरे में रहा।

निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 32 नुकसान में जबकि 17 लाभ में रहे। एक का भाव यथावत रहा।

सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, विप्रो, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और टाटा स्टील शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार पर मंदड़िये हावी हैं। निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत दर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए सतर्क रुख अपना रहे हैं।’’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट मामूली नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में सोमवार को मिला-जुला रुख था।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत मजबूत होकर 78.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 890.64 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड