जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक नीचे, बैंक, वित्त कंपनियों के शेयरों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्वकि बाजारों में बिकवाली निकलने से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स भी मंगलवार को कारोबार के शुरुआती दौर में 300 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।

मुंबई, 14 जुलाई वैश्वकि बाजारों में बिकवाली निकलने से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स भी मंगलवार को कारोबार के शुरुआती दौर में 300 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।

कारोबार के शुरुआती दौर में 36,339.07 अंक का निम्नस्तर छूने के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स पिछले दिन के बंद के मुकाबले 277.05 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 36,416.64 अंक पर चल रहा था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक भी 74.85 अंक यानी 0.69 प्रतिशत गिरकर 10,727.85 अंक रहा।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड दोनों के शेयरों में तीन प्रतिशत तक गिरावट रही। एचडीएफसी बैंक के लंबे समय तक वाहन कर्ज का कामकाज देखने वाले अधिकारी के तौर तरीकों को लेकर जांच शुरू की गई है। यह अधिकारी 31 मार्च को सेवा निवृत हो चुका है।

इसके साथ ही इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति और स्टेट बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

इसके विपरीत एचसीएल टेक, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, अल्ट्रा टेक सीमेंट और आईटीसी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

इससे पिछले सत्र सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 99.36 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 36,693.69 अंक और निफ्टी 34.65 अंक बढ़कर 10,802.70 अंक पर बंद हुआ था।

इस दौरान शेयर बाजार द्वारा उपलब्ध कराये गये अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार में 221.76 करोड़ रुयये की शुद्ध लिवाली की।

शंघाई, हांग कांग, टोक्यो और सोल के बाजारों में भी मंगलवार को शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

अमेरिका ने एक अहम नीतिगत फैसले में सोमवार को दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के दावे को सिरे से खारिज करते हुये कहा कि इस क्षेत्र पर चीन का एकतरफा दावा करने का कोई कानूनी आधार नहीं है।

कोरोना वायरस के मोर्चे पर संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते जाने से चिंता बढ़ रही है। दुनियाभर में 1.30 करोड़ लोग इससे संक्रमित हैं जबकि भारत में यह आंकड़ा 9.06 लाख तक पहुंच चुका है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 2.06 प्रतिशत गिरकर 41.84 डालर प्रति बैरल रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट