जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 279 अंक टूटा, निफ्टी में 60 अंक की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई। विदेशी पूंजी की निकासी और अमेरिकी बाजार में मिलेजुले रूख से भी निवेशकों का धारणा प्रभावित हुई।

मुंबई, 23 फरवरी अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई। विदेशी पूंजी की निकासी और अमेरिकी बाजार में मिलेजुले रूख से भी निवेशकों का धारणा प्रभावित हुई।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 92.7 अंक गिरकर 59,652.28 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 34.5 अंक टूटकर 17,519.80 पर था। इसके बाद दोनों ही सूचकांकों में और गिरावट आई और सेंसेक्स 279.27 अंक गिरकर 59,465.71 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी 60.80 अंक टूटकर 17,493.50 अंक पर था।

सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयर थे।

दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा में तेजी रही।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, हांगकांग और चीन लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिलजुले रूख के साथ बंद हुए थे।

इससे पहले बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 927.74 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,744.98 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 272.40 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ चार महीने के निचले स्तर 17,554.30 अंक पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत चढ़कर 80.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड