जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 273 अंक गिरा, निफ्टी भी कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों में बिकवाली का दबाव रहने से दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट रही।

मुंबई, 13 जनवरी विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों में बिकवाली का दबाव रहने से दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 273.21 अंक गिरकर 59,684.82 अंक पर आ गया। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी 69.75 अंक कमजोर होकर 17,788.45 अंक पर खिसक गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, नेस्ले, टीसीएस, इंफोसिस, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एचसीएल टेक और इंफोसिस ने एक दिन पहले ही दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे।

दूसरी तरफ, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावरग्रिड के शेयर लाभ की स्थिति दर्शा रहे थे।

पिछले कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स 147.47 अंक गिरकर 59.958.03 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 37.50 अंक कमजोर होकर 17,858.20 अंक पर बंद हुआ था।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली से बाजार की धारणा पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने बृहस्पतिवार को भी 1,662.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की थी।

एशिया के अन्य बाजारों में सोल, शंघाई और हांगकांग के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टोक्यो का बाजार गिरावट पर है।

अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक स्थिति में बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत गिरकर 83.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CM Dhami Video: बद्रीनाथ धाम में साधारण अंदाज में दिखे सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्थानीय दुकान पर ली दूध-जलेबी की चुस्की, वीडियो वायरल

Australia vs Zimbabwe, 3rd ODI Match Live Score Update: हरारे में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia vs Zimbabwe, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड