जरुरी जानकारी | वैश्विक स्तर पर बिकवाली के बीच सेंसेक्स ने 661 अंक का गोता लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बिकवाली और घरेलू वित्तीय कंपनियों के शेयरों में नुकसान के साथ बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 661 अंक गोता लगा गया।

मुंबई, 14 जुलाई वैश्विक बाजारों में बिकवाली और घरेलू वित्तीय कंपनियों के शेयरों में नुकसान के साथ बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 661 अंक गोता लगा गया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय नीचे 35,877.42 अंक तक चला गया था लेकिन अंत में यह 660.63 अंक यानी 1.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,033.06 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 195.35 अंक यानी 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,607.35 अंक पर बंद हुआ।

एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक दोनों के शेयरों में गिरावट का असर सेंसेक्स पर पड़ा है। एचडीएफसी बैंक के इस बयान के बाद उसका शेयर नीचे आ गया कि उसने वाहन कर्ज गतिविधियों की जांच शुरू की है। यह शेयर 1.98 प्रतिशत गिर कर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

बैंक के एक अधिकारी के वाहन कर्ज व्यवस्था को लेकर सवाल उठाये जाने के बाद जांच के आदेश दिये गये हैं। अधिकारी इस साल 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए।

इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड और एसबीआई में भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गयी।

वहीं दूसरी तरफ टाइटन, भारती एयरटेल और बजाज ऑटो लाभ के साथ बंद हुए।

एलकेपी सिक्युरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘वित्तीय और धातु कंपनियों के शेयरों में गिरावट से प्रमुख सूचकांकों में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आयी। हमने प्रमुख वाहन शेयरों में मुनाफावसूली को देखा। इसका कारण पहली तिमाही के बिक्री के आंकड़े का सामने आना है।’’

कारोबारियों के अनुसार शेयर केंद्रित गतिविधियों के अलावा अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव और कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों ने निवेशकों की धारणा प्रभावित की है।

अमेरिका ने सोमवार को साफ तौर पर कहा कि चीन का विभिन्न क्षेत्रों को लेकर आक्रमक नजरिये का 21वीं सदी में कोई स्थान नहीं है। साथ ही दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में साम्यवादी देश के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि क्षेत्र पर एकतरफा अपनी इच्छा थोपने को लेकर उसका कोई कानूनी आधार नहीं है।

इस बीच, कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या दुनिया में 1.30 करोड़ पहुंच गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में संक्रमितों की संख्या 9.06 लाख हो गयी है।

दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग, जापान का तोक्यो और दक्षिण कोरिया का सोल काफी नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वादा भाव 0.73 प्रतिशत घटकर 42.41 डॉलर प्रति बैरल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार