जरुरी जानकारी | सेंसेक्स ने पहली बार लांघा 78,000 अंक का स्तर, निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों के मजबूत रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से मंगलवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने पहली बार ऐतिहासिक 78,000 अंक के स्तर को पार किया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

मुंबई, 25 जून एशियाई बाजारों के मजबूत रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से मंगलवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने पहली बार ऐतिहासिक 78,000 अंक के स्तर को पार किया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 712.44 अंक या 0.92 प्रतिशत उछलकर 78,053.52 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 823.63 अंक या एक प्रतिशत बढ़कर 78,164.71 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

निफ्टी 183.45 अंक या 0.78 प्रतिशत बढ़कर 23,721.30 के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 216.3 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़कर 23,754.15 अंक पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

दूसरी ओर पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, नेस्ले, मारुति और जेएसडब्ल्यू स्टील में गिरावट आई।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘‘बैंकिंग शेयरों में तेजी ने निफ्टी को इस साल 34वीं बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया, हालांकि कई अन्य क्षेत्र गिरकर बंद हुए।''

व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप 0.03 प्रतिशत टूट गया।

क्षेत्रवार बात करें तो बैंक में 1.87 प्रतिशत, वित्तीय सेवाओं में 1.45 प्रतिशत, आईटी में 0.53 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुओं में 0.28 प्रतिशत और प्रौद्योगिकी शेयरों में 0.43 प्रतिशत की तेजी हुई।

दूसरी ओर रियल्टी में 1.82 प्रतिशत, बिजली में 1.05 प्रतिशत, यूटिलिटी में 0.95 प्रतिशत, धातु में 0.84 प्रतिशत और दूरसंचार में 0.28 प्रतिशत की गिरावट हुई।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में कमजोरी रही। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि भारत ने मार्च तिमाही में 5.7 अरब डॉलर या जीडीपी के 0.6 प्रतिशत का चालू खाता अधिशेष दर्ज किया है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘बाजार के नजरिये से सकारात्मक खबर यह है कि चालू खाते का घाटा वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में अधिशेष में बदल गया है। इससे रुपये पर दबाव कम होगा और फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती पर स्पष्टता आने के बाद एफआईआई के आने का रास्ता साफ होगा।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत गिरकर 85.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 653.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\